इको और ईसीजी में क्या अंतर है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:46

इको जाँच: ईसीजी बनाम इकोकार्डियोग्राफी

आमतौर पर लोग इकोकार्डियोग्राम परीक्षण (Echocardiogram test) और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (Electrocardiogram) के बीच भ्रमित हो जाते हैं। इसलिए, इस लेख में हम इन दोनों परीक्षणों के बीच स्पष्ट अंतर के बारे में चर्चा करेंगे, साथ में हम उन स्थितियों के बारे में बात करेंगे जब चिकित्सक इको परीक्षण की सुझाव दे सकता है और अंत में हम देखेंगे की आप किस तरह से इको परीक्षण के परिणाम को समझ सकते हैं।
ईसीजी और इकोकार्डियोग्राफी में क्या अंतर है?

इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (Electrocardiogram) और इकोकार्डियोग्राम (Echocardiogram) अक्सर समान शब्दों और एक ही अंग की परीक्षण के कारण भ्रमित करने वाले हो सकते हैं। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) और इकोकार्डियोग्राम (Echocardiogram) हृदय रोगों (Heart diseases) के लिए महत्वपूर्ण परीक्षण हैं।

इकोकार्डियोग्राम (Echocardiogram) परीक्षण एक अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) है जो चलती तस्वीरों (moving images) की मदद से हृदय की संरचना (structure) और कार्य (work) के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) एक ट्रैकिंग परीक्षण है जो हृदय की लय (rhythm ) का पता लगाता है। ये दोनों परीक्षण एक–दूसरे के पूरक हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info